Westworld Explained in Hindi: Christopher Nolan’s brother series Westworld every season Explained
Westworld Explained in Hindi कहते हैं कि किसी भी चीज की लत नहीं डालनी चाहिए! दुनिया की तमाम लतों में से एक हॉलीवुड टीवी सीरीज (गेम ऑफ थ्रोन्स को छोड़ दें, वो इन सबसे बहुत आगे की चीज है), वाइकिंग्स, द लास्ट किंगडम, ब्लैक सेल्स जैसी तमाम हॉलीवुड टीवी सीरीज देखने के बाद ‘वेस्टवर्ल्ड’ देखनी शुरू की तो पता चला कि ये कुछ जानी पहचानी चीज लग रही है। कारण ये था कि पहले एपिसोड को समझने में नानी याद आ गई। फिर लगा कि हॉलीवुड में अगर कुछ चीज शुरुआत में समझ न आए तो फिर क्रिस्टोफर नोलन से जरूर उसका कुछ रिश्ता रहा होगा।
लेकिन यहां तो रिश्ता दूर का नहीं बल्कि खून का निकला। दरअसल वेस्टवर्ल्ड को जोनाथन नोलन और लीजा जॉय (पति-पत्नि) ने मिलकर एचबीओ के लिए बनाया है। जोनाथन नोलन क्रिस्टोफर नोलन के सगे भाई हैं। लीजा जॉय पर कभी बाद में लिखेंगे, क्योंकि इस महिला की कहानी बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक है।
क्रिस्टोफर नोलन, ये नाम किसी इंट्रोडक्शन का मोहताज तो है नहीं। हम सभी जानते हैं कि उनकी फिल्में किस तरह की होती हैं। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को समझने के लिए आपके ज्ञान चक्षु खुले हुए होने चाहिए नहीं तो आप केवल फैंटसी देखते रह जाएंगे और फिल्म आपके ऊपर से निकल जाएगी। मेरे साथ हमशे ऐसा हुआ है। इसलिए मैं उनकी हर फिल्म को लगभग तीन बार देखता हूं।
बात करते हैं क्रिस्टोफर नोलन के भाई जोनाथन नोलन की जिन्होंने अपने भाई से प्रेरणा लेकर ऐसी ही दिमाग का दही करने वाली टीवी सीरीज बनाई है। जोनाथन ने क्रिस्टोफर की कई फिल्मों पर बहुत ही बारीकी से काम किया है जिनमें मोमेंटो, द डार्क नाइट, द प्रस्टीज, और इंटरस्टेलर जैसी बेहद चर्चित फिल्में शामिल हैं।
इसका नतीजा ये निकला कि जोनाथन ने वेस्टवर्ल्ड जैसी एक बेहद ही दार्शनिक और दिमाग को हिलाकर रख देने वाली सीरीज बना दी। गेम ऑफ थ्रोन्स का थीम म्यूजिक बजते ही अंदर कुछ-कुछ होने लगता है। ऐसा ही कुछ वेस्टवर्ल्ड की थीम में भी है। इसके पीछे कारण ये है कि दोनों का थीम म्यूजिक जर्मनी के कंपोजर Ramin Djawadi ने तैयार किया है। Djawadi का म्यूजिक मुझे खासकर बहुत पसंद है। आप उसे हमेशा सुनना पसंद करेंगे।
Westworld Explained in Hindi
वाइकिंग्स सीरीज के मुताबिक दुनिया की खोज से पहले या थोड़ा बाद तक औपचारिक रूप से पुरुषों के मनोरंजन का साधन स्त्रियां हुआ करती थीं (कुछ लोग अभी भी समझते हैं) लेकिन इस सीरीज के मुताबिक अब इंसान ने अपने मनोरंजन के लिए रोबोट तैयार कर लिए हैं। रोबोट जिनमें पुरुष और स्त्रियां दोनों शामिल हैं। वेस्टवर्ल्ड के मुताबिक कोई भी गेस्ट उसकी दुनिया में जा सकता है और मजे कर सकता है। वहां वो चाहें तो रोबोट को मार सकता या उसके साथ कुछ भी कर सकता है।
यहां तक कि पहले ही एपिसोड में दिखाया जाता है कि एक पुरुष व्यक्ति (वेस्टवर्ल्ड के मुताबिक गेस्ट) महिला रोबोट के साथ जबरदस्ती करता है और उसका प्रेमी रोबोट कुछ नहीं कर सकता क्योंकि थीम के मुताबिक रोबोट अपने गेस्ट को नहीं मार सकता। ये रोबोट प्रोग्रामिंग के हिसाब से चलते हैं। इनके लिए कहानियां लिखी जाती हैं और ये उसी के मुताबिक अपने गेस्ट को एंटरटेन करते हैं। लगभग हर दिन इनकी मैमोरी मिटा दी जाती है। हालांकि इसमें ट्विस्ट तब आता है जब इन रोबोट्स को अपने होने या न होने का अहसास होता और ये इमोशन्स को समझने लगते हैं।
कुल मिलाकर अभी दूसरा ही सीजन आया है। लेकिन जहां तक मैंने देखा है उससे पता चलता है कि इंसान जो दिखता है वो होता नहीं है। पहले से जो साफ और नेक दिल का होता है, वेस्टवर्ल्ड के थीम पार्क में जाते ही उसकी हकीकत बाहर आ जाती है क्योंकि यहां उसे किसी से पकड़े जाने का डर नहीं है। किसी कानून का या फिर बड़े माफिया का डर नहीं है। और जहां पकड़े जाने का डर नहीं होता है वहां हमारे यूपी जैसा हाल होता है।
Westworld Explained in Hindi
खैर… इतना तो समझ आता है कि लगभग हर किसी के अंदर शैतान भरा है बस उसे उस मौके की तलाश रहती है जहां वो इसे बाहर निकाल सके। क्रिस्टोफर नोलन का भाई होने के नाते जोनाथन ने आपको निराश नहीं किया है। ये सच में देखी जाने वाली सीरीज है। क्योंकि ये जब से बनी है तब से अवॉर्ड ही जीत रही है।
Shimla to Kalpa: हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा शिमला और किन्नौर जिले का खूबसूरत कल्पा, दो ऐसे स्थल हैं जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद यात्रियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं। शिमला से कल्पा तक का सड़क सफर न केवल हिमालय की गोद में एक अनोखी यात्रा है, बल्कि यह आपको प्रकृति के…
The Story of The Spy : पादरी: ‘खत पूरा हो गया? अब दस्तखत कर दो।’ ‘मेरे बच्चे, तुम्हें अपना नाम भी याद नहीं है? तुम ये भी नहीं जानते की कौन हो?’ ‘मेरे बच्चे, तुम्हें अपना नाम तक याद नहीं!’ ‘हमारे पास वक्त नहीं है, यहां दस्तखत कर दो।’ ये लाइनें पादरी…
Udaipur Weekend Trip: उदयपुर को “पूर्व का वेनिस” के नाम से जाना जाता है। यह भारत के राजस्थान का एक सुरम्य शहर है, जो अपनी लुभावनी झीलों, शाही महलों और कालातीत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। जो लोग दिल्ली की हलचल से बचना चाहते हैं और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और सुंदर जगह पर जाना…
Top 10 Best Places to Visit in Monsoon in India Full List: भारत में मानसून एक जादुई समय होता है जब सूखी धरती ताजगी भरी बारिश से शांत हो जाती है, जिससे माहौल एक हरे-भरे स्वर्ग में बदल जाता है। हालांकि कई यात्री इस मौसम के दौरान यात्रा करने से कतराते हैं, लेकिन मानसून एक…
डिप्रेशन इज रियल। शायद इसे खत्म नहीं किया जा सकता। जिस समाज में हम रहते हैं वहां हर कदम पर गिद्ध मंडरा रहे हैं। वो तुमसे ऐसी उम्मीदें लगाने लगते हैं जिनके बारे में तुमने खुद नहीं सोचा होगा। हममें से कई उनकी उम्मीदों से खुद को रिलेट करने लगते हैं और फेल होने पर…
Travelling Captions for Instagram in Hindi: पहाड़, बीच या राजस्थान की रेत.. कहीं भी घूमने जाते हैं तो बढ़िया तस्वीरें जरूर क्लिक करते हैं। तस्वीरें क्लिक करने के बाद उन्हें थोड़ा बहुत एडिट भी करते होंगे। लेकिन जो सबसे मुश्किल काम लगता है वो है अपनी तस्वीरों को एक बढ़िया कैप्शन के साथ अपलोड करना।…