Westworld Explained in Hindi: Christopher Nolan’s brother series Westworld every season Explained
Westworld Explained in Hindi कहते हैं कि किसी भी चीज की लत नहीं डालनी चाहिए! दुनिया की तमाम लतों में से एक हॉलीवुड टीवी सीरीज (गेम ऑफ थ्रोन्स को छोड़ दें, वो इन सबसे बहुत आगे की चीज है), वाइकिंग्स, द लास्ट किंगडम, ब्लैक सेल्स जैसी तमाम हॉलीवुड टीवी सीरीज देखने के बाद ‘वेस्टवर्ल्ड’ देखनी शुरू की तो पता चला कि ये कुछ जानी पहचानी चीज लग रही है। कारण ये था कि पहले एपिसोड को समझने में नानी याद आ गई। फिर लगा कि हॉलीवुड में अगर कुछ चीज शुरुआत में समझ न आए तो फिर क्रिस्टोफर नोलन से जरूर उसका कुछ रिश्ता रहा होगा।
लेकिन यहां तो रिश्ता दूर का नहीं बल्कि खून का निकला। दरअसल वेस्टवर्ल्ड को जोनाथन नोलन और लीजा जॉय (पति-पत्नि) ने मिलकर एचबीओ के लिए बनाया है। जोनाथन नोलन क्रिस्टोफर नोलन के सगे भाई हैं। लीजा जॉय पर कभी बाद में लिखेंगे, क्योंकि इस महिला की कहानी बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक है।
क्रिस्टोफर नोलन, ये नाम किसी इंट्रोडक्शन का मोहताज तो है नहीं। हम सभी जानते हैं कि उनकी फिल्में किस तरह की होती हैं। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को समझने के लिए आपके ज्ञान चक्षु खुले हुए होने चाहिए नहीं तो आप केवल फैंटसी देखते रह जाएंगे और फिल्म आपके ऊपर से निकल जाएगी। मेरे साथ हमशे ऐसा हुआ है। इसलिए मैं उनकी हर फिल्म को लगभग तीन बार देखता हूं।
बात करते हैं क्रिस्टोफर नोलन के भाई जोनाथन नोलन की जिन्होंने अपने भाई से प्रेरणा लेकर ऐसी ही दिमाग का दही करने वाली टीवी सीरीज बनाई है। जोनाथन ने क्रिस्टोफर की कई फिल्मों पर बहुत ही बारीकी से काम किया है जिनमें मोमेंटो, द डार्क नाइट, द प्रस्टीज, और इंटरस्टेलर जैसी बेहद चर्चित फिल्में शामिल हैं।
इसका नतीजा ये निकला कि जोनाथन ने वेस्टवर्ल्ड जैसी एक बेहद ही दार्शनिक और दिमाग को हिलाकर रख देने वाली सीरीज बना दी। गेम ऑफ थ्रोन्स का थीम म्यूजिक बजते ही अंदर कुछ-कुछ होने लगता है। ऐसा ही कुछ वेस्टवर्ल्ड की थीम में भी है। इसके पीछे कारण ये है कि दोनों का थीम म्यूजिक जर्मनी के कंपोजर Ramin Djawadi ने तैयार किया है। Djawadi का म्यूजिक मुझे खासकर बहुत पसंद है। आप उसे हमेशा सुनना पसंद करेंगे।
Westworld Explained in Hindi
वाइकिंग्स सीरीज के मुताबिक दुनिया की खोज से पहले या थोड़ा बाद तक औपचारिक रूप से पुरुषों के मनोरंजन का साधन स्त्रियां हुआ करती थीं (कुछ लोग अभी भी समझते हैं) लेकिन इस सीरीज के मुताबिक अब इंसान ने अपने मनोरंजन के लिए रोबोट तैयार कर लिए हैं। रोबोट जिनमें पुरुष और स्त्रियां दोनों शामिल हैं। वेस्टवर्ल्ड के मुताबिक कोई भी गेस्ट उसकी दुनिया में जा सकता है और मजे कर सकता है। वहां वो चाहें तो रोबोट को मार सकता या उसके साथ कुछ भी कर सकता है।
यहां तक कि पहले ही एपिसोड में दिखाया जाता है कि एक पुरुष व्यक्ति (वेस्टवर्ल्ड के मुताबिक गेस्ट) महिला रोबोट के साथ जबरदस्ती करता है और उसका प्रेमी रोबोट कुछ नहीं कर सकता क्योंकि थीम के मुताबिक रोबोट अपने गेस्ट को नहीं मार सकता। ये रोबोट प्रोग्रामिंग के हिसाब से चलते हैं। इनके लिए कहानियां लिखी जाती हैं और ये उसी के मुताबिक अपने गेस्ट को एंटरटेन करते हैं। लगभग हर दिन इनकी मैमोरी मिटा दी जाती है। हालांकि इसमें ट्विस्ट तब आता है जब इन रोबोट्स को अपने होने या न होने का अहसास होता और ये इमोशन्स को समझने लगते हैं।
कुल मिलाकर अभी दूसरा ही सीजन आया है। लेकिन जहां तक मैंने देखा है उससे पता चलता है कि इंसान जो दिखता है वो होता नहीं है। पहले से जो साफ और नेक दिल का होता है, वेस्टवर्ल्ड के थीम पार्क में जाते ही उसकी हकीकत बाहर आ जाती है क्योंकि यहां उसे किसी से पकड़े जाने का डर नहीं है। किसी कानून का या फिर बड़े माफिया का डर नहीं है। और जहां पकड़े जाने का डर नहीं होता है वहां हमारे यूपी जैसा हाल होता है।
Westworld Explained in Hindi
खैर… इतना तो समझ आता है कि लगभग हर किसी के अंदर शैतान भरा है बस उसे उस मौके की तलाश रहती है जहां वो इसे बाहर निकाल सके। क्रिस्टोफर नोलन का भाई होने के नाते जोनाथन ने आपको निराश नहीं किया है। ये सच में देखी जाने वाली सीरीज है। क्योंकि ये जब से बनी है तब से अवॉर्ड ही जीत रही है।
India is a land of ancient spiritual and cultural heritage, and is home to some of the world’s most revered spiritual destinations. These destinations not only attract devotees from all over the world but also provide an opportunity for visitors to immerse themselves in the rich tradition and history of the country. For those seeking…
26 January Long Weekend 2026: हाय दोस्तों! मैं हूं आपका ट्रैवल साथी अमित, जो दिल्ली की भागदौड़ से तंग आकर हर वीकेंड नई जगहें एक्सप्लोर करता रहता हूं। इस बार 26 जनवरी 2026 का लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। इस बार 26 जनवरी (सोमवार) होने की वजह से हमें शनिवार 24 से सोमवार 26 जनवरी…
Invisible NGO A team of 12 mountaineers under No Drugs Caimpaign set an example of patriotism and fortitude by successfully summiting Mt. Kang Yatse-2 (6,250 m) on the morning of August 15 to celebrate our 78th Independence Day. On August 8, each team member was reported to Leh city. After braving the changing weather for…
3758 Children’s Graves युद्ध के लिए छटपटा रहे लोगों को ये देखना चाहिए। तस्वीर में दिख रहे बैकपैक्स कोई सजावट के लिए नहीं हैं। ये एक श्मशान घाट है। 3,758 बच्चों का श्मशान घाट। इस युद्ध में बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी मर रहे हैं। जिन नेताओं ने देश का ठेका ले रखा है…
Is Spiti Valley Safe for Tourists: क्या स्पीति घाटी पर्यटकों के लिए सुरक्षित है? ईमानदारी से कहें, तो सीधा जवाब होगा ‘हां’। यहां ऐसा कुछ भी नहीं है जो यात्रियों के लिए खतरा उत्पन्न करता हो; या ऐसा कुछ जो घाटी की यात्रा करने के इच्छुक लोगों के लिए पर्याप्त गंभीर जोखिम पैदा कर सकता…
21 best places to visit in India in November: नवंबर का महीना भारत में यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय मौसम ठंडा होता है, त्योहारों की रौनक होती है और भारत के विभिन्न हिस्सों में मनमोहक नज़ारे देखने को मिलते हैं। यदि आप भी नवंबर में यात्रा की योजना बना…