VIDEO: मैक्लोडगंज की भीड़ से परेशान? हिमाचल के इस ‘मिनी इजराइल’ का बनाएं प्लान; दिल्ली से 1.5 घंटे का रास्ता
delhi to dharamkot vlog: वीकेंड आते ही पहाड़ों की तरफ भागने का मन तो करता है, लेकिन शिमला, मनाली या मैक्लोडगंज की भारी भीड़ देखकर अक्सर सारा मूड खराब हो जाता है। अगर आप भी टूरिस्ट्स के शोर-शराबे से दूर, बादलों और हरियाली के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो इस बार आपको अपनी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के ‘धर्मकोट’ (Dharamkot) को शामिल करना चाहिए।
मैक्लोडगंज से बस कुछ ही दूरी पर बसा यह छोटा सा गांव स्लो ट्रैवलर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पहुंचना बेहद आसान है। आइए जानते हैं इस ट्रिप का पूरा ब्लूप्रिंट।
फ्लाइट से करें सफर, बचेंगे पैसे और समय
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आपको बस स्टैंड पर धक्के खाने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (T3) से धर्मशाला (गग्गल एयरपोर्ट) के लिए सीधी फ्लाइट मिलती है।
हवाई सफर: फ्लाइट से धर्मशाला पहुंचने में मात्र 1 घंटा 20 मिनट का समय लगता है।
बजट हैक: अगर आप क्रेडिट कार्ड या बैंक ऑफर्स का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यह फ्लाइट टिकट मात्र 3000 से 3200 रुपये के आसपास पड़ सकती है।
कांगड़ा जिले में मौजूद गग्गल एयरपोर्ट अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, जहां रनवे पर उतरते ही आपको पहाड़ों की ताजी हवा का अहसास होने लगता है।
मैक्लोडगंज से सिर्फ 2km दूर बसा है ये खूबसूरत ‘हिप्पी विलेज’, भूल जाएंगे मनाली-शिमला!
एयरपोर्ट से धर्मकोट का रास्ता
गग्गल एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही आप लोकल टैक्सी बुक कर सकते हैं। एयरपोर्ट से धर्मकोट (एयरबीएनबी या होटल) तक का टैक्सी का किराया लगभग 1000 रुपये है। करीब एक घंटे का यह सफर आपको मानसून की असली खूबसूरती दिखाएगा, जहां चारों तरफ सिर्फ हरियाली और शांति नजर आती है।यहां देखें पूरा वीडियो-
क्यों कहते हैं इसे भारत का ‘मिनी इजराइल’?
धर्मकोट की मेन मार्केट किसी भी आम पहाड़ी बाजार से बिल्कुल अलग है। यहां आपको दुकानों के बाहर बैठकर कढ़ाई-बुनाई करती इजरायली महिलाएं और कैफे में रिलैक्स करते विदेशी टूरिस्ट दिख जाएंगे। यही वजह है कि इसे भारत का ‘मिनी इजराइल’ कहा जाता है। यहां की गलियों में कोई जल्दबाजी नहीं है। आप बस अपनी पसंदीदा किताब उठाइए, किसी खूबसूरत कैफे में बैठिए और सामने दिख रही शानदार वादियों के बीच अच्छी कॉफी का मजा लीजिए।
ठहरने और खाने के बेस्ट ऑप्शंस
धर्मकोट में आपको रुकने के लिए रिमोट लोकेशन वाली फील आएगी, लेकिन यह जगह काफी अच्छी तरह से कनेक्टेड है।
लक्जरी और प्राइवेसी: अगर आप अपनी फैमिली या पार्टनर के साथ हैं, तो ‘अपर धर्मकोट’ में Airbnb बुक कर सकते हैं। यहां आपको मॉडर्न किचन, बड़ा वॉशरूम और बालकनी से सीधे जंगलों का शानदार व्यू मिलेगा।
सोलो ट्रैवलर्स के लिए: अगर आप बैकपैकर हैं, तो धर्मकोट जोस्टल (Zostel) सबसे बेहतरीन विकल्प है। यहां से त्रियुंड ट्रैक (Triund Trek) और गुल्लू वॉटरफॉल के रास्ते सीधे निकलते हैं।
फूड लवर्स के लिए सलाह: धर्मकोट में इतने बेहतरीन कैफे हैं कि आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। कोशिश करें कि हर बार किसी नए कैफे में जाकर खाना ट्राई करें, किसी एक जगह को रिपीट न करें।
पैसा बचेगा, सुकून मिलेगा: कम बजट में भारत के 5 सबसे खूबसूरत माउंटेन ट्रेक्स | Complete Guide
गुल्लू वॉटरफॉल (Gallu Waterfall): एक सीक्रेट एडवेंचर
delhi to dharamkot vlog: अगर आप धर्मकोट में हैं, तो गुल्लू वॉटरफॉल जाना बिल्कुल मिस न करें। जोस्टल के ठीक ऊपर से इसके लिए रास्ता जाता है। आपको किसी गाइड की जरूरत नहीं है, बस वहां बिछी पानी की पाइपलाइन के सहारे-सहारे आगे बढ़ते जाना है। मानसून में यह रास्ता थोड़ा एडवेंचरस जरूर हो जाता है, लेकिन वहां पहुंचने के बाद जो नजारा दिखता है, वह आपकी सारी थकान मिटा देगा। यहां देखें पूरा वीडियो-
