कहां और कैसे घूमें

Snowfall Near Delhi: दिल्ली के सबसे पास इन 5 जगहों पर हो रही बर्फबारी, अभी कम पैसों में बनाएं प्लान

Snowfall Near Delhi in January 2021: हिमाचल प्रदेश की राजधानी और इसके आस-पास के गंतव्यों में लंबे अंतराल के बाद रातभर बर्फबारी (Snowfall in January) हुई, जिससे बर्फबारी का आनंद लेने आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। ऐसे में आप भी बर्फबारी देखने का प्लान बना रहे होंगे। लेकिन अगर आप कम पैसों में दिल्ली के सबसे पास बर्फबारी देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये 5 जगहें सबसे खास (Snowfall Near Delhi in January 2021) हैं।

 

1. ​शिमला (Shimla Snowfall)

 

दिल्ली के सबसे पास स्थित है शिमला जहां बर्फबारी खूब होती है। शिमला में नवंबर से बर्फबारी हो रही है। इस दौरान पूरा शहर बर्फ की सफेद चादर से पट गया है। बर्फबारी का मज़ा लेने के अलावा आप यहां अडवेंचरस ऐक्टिविटीज़ में भी हिस्सा ले सकते हैं। यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

 

2. मनाली (Manali Snowfall )

 

हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली शहर भारत का सबसे खूबसूरत और फेमस स्नो डेस्टिनेशन है। मनाली में इस सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है। मॉल रोड से लेकर रोहतांग दर्रा बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। रोहतांग में भारी बर्फबारी हुई। मनाली कब जाये? तो स्नोफॉल देखने के लिए, 1 दिसंबर से मार्च 15 दिसंबर के बाद कुल्लू मनाली में बर्फबारी शुरू हो जाती है। यदि आप इसका आनंद लेना चाहते हैं तो आप दिसंबर से मार्च के बीच यहां आ सकते हैं।

 

 

(ये भी पढ़ें- कैसे करें दयारा बुग्याल की ट्रेक, जानिए बजट, बेस्ट टाइम और कैसे पहुंचे)

 

 

3. देवरिया ताल (Deoria Tal Snowfall)

 

देवरिया ताल, चोपता दिल्ली से 450 किमी की दूरी पर है। यहां कुछ मंदिर हैं जो देखने लायक हैं। दिसंबर से मार्च तक यहां बर्फबारी होती है। चंद्रशीला में अप्रैल तक बर्फबारी होती है। रूद्रप्रयाग से 49 किमी की दूरी पर स्थित देवरिया ताल एक सुंदर पर्यटन स्थल है। हरे भरे जंगलों से घिरी हुई यह एक अद्भुत झील है।

 

4. चकारता (Uttarakhand’s Chakarata Snowfall)

 

वीकेंड को शानदार बनाने का सबसे बेहतरीन तरीका है आस-पास की हॉलिडे डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर करना। अगर वीकेंड पर बर्फबारी के मजे लेना चाहते हैं तो चकारता जा सकते हैं। दिसंबर के आखिरी तारीखों से शुरू करके आप जनवरी तक इन इलाकों में जा सकते हैं। दिल्ली से ये जगह 320 किमी की दूरी पर है। आप देहरादून होकर आ सकते हैं और ये स्नोफॉल के लिए सबसे खूबसूरत जगह है। यहां से आप मंसूरी भी जा सकते हैं। आप चाहें तो इधर से हिमाचल की ओर जा सकते हैं। ठंड में देवबन में खूब बर्फबारी होती है।

 

 

(ये भी पढ़ें: कैसे करें पहली स्नो ट्रेक की तैयारी, विंटर ट्रेक पर क्या-क्या ले जाना है जरूरी? जानिए सबकुछ)

 

 

5. औली (Auli Snowfall)

उत्तराखंड में स्थित औली बर्फबारी और स्कीइंग के लिए काफी मशहूर है। इतना ही नहीं यहां दुनिया का सबसे ऊंचा मानव निर्मित लेक भी है। बर्फ का मजा लेने के लिए औली भी जा सकते हैं। औली जाने के लिए नवंबर से फरवरी तक का महीना एकदम बेस्ट है। औली कैसे पहुंचे? कैसे दिल्ली से औली तक पहुँचने के लिए? औली रोपवे कब बना? इन सभी सवालों के जावब आपको इस लिंक पर क्लिक करके मिल जाएंगे।

 

कैसे करें स्पीति वैली की यात्रा; पढ़िए कंपलीट ट्रैवल गाइड

क्या स्पीति घाटी पर्यटकों के लिए सुरक्षित है?

स्पीति घाटी जाने का सबसे अच्छा समय कब है?

स्पीति वैली ट्रिप के लिए क्या कपड़े पैक करें?

स्पीति घाटी में एटीएम, मोबाइल नेटवर्क और डेटा कनेक्टिविटी कैसी है?

Recent Posts

Shimla Mall Road Video: ऐतिहासिक है शिमला का माल रोड, जानिए क्या हैं इसके मुख्य आकर्षण

Shimla Mall Road Video: शिमला, जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य…

3 सप्ताह ago

कश्मीर के सेबों की खूबसूरती: गुलमर्ग और बारामुला के बीच बसा एक खास बागान, देखें वीडियो

Kashmir Unique Apple: कश्मीर की वादियां अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इन्हीं…

3 सप्ताह ago

भारत में सर्दियों और शादियों का मौसम: हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, वो भी बजट के साथ

Best destinations for honeymoon: सर्दियों का मौसम भारत में हनीमून के लिए आदर्श समय होता…

3 महीना ago

An Affair to Remember: रोमांस की परिभाषा बदलती एक फिल्म, रुलाएगी और कसक छोड़ जाएगी

फिल्म: "An Affair to Remember" (1957)- यह एक ऐसी फिल्म है जो दिल को चीर देती…

3 महीना ago